फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा 43 पार पहुंचा, सड़कों पर लू ने कब्जा जमाया

Sun, 10 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
विज्ञापन
पारा 43के पार
विज्ञापन
प्रकृति से खिलवाड़ अब लोगों पर भारी पड़ रही है। लगातार पारा चढ़ने से संक्रामक बीमारियों ने पांव पसारा ही है आग की घटनाएं भी बढ़ी हैं। तेज पछुआ हवाओं के बीच आग से अब तक सैकड़ों एकड़ फसलें जलकर राख हो गई है। लू और आंख की बीमारी के मरीज अस्पतालों में ज्यादा पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


अप्रैल का दूसरा सप्ताह शुरू होते ही तापमान बढ़ने लगा है। लोगों की दिनचर्या भी प्रभावित हुई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री, मंगलवार को 34 डिग्री, बुधवार को 36 डिग्री, बृहस्पतिवार 36 डिग्री, शुक्रवार को 39 डिग्री के बाद शनिवार को 43 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंच गया। हालात यह कि सड़कों पर लू का कब्जा है। बहुत जरूरी होने पर ही लोग दोपहर में निकल रहे हैं। इस मौसम में थोड़ी सी लापरवाही जानलेवा हो सकती है।

 डॉक्टर एसके वर्मा का कहना है कि तापमान में बढ़ोत्तरी से बहुत सी संक्रामक बीमारियों का जन्म होता है। बुखार, डायरिया, आंखों में जलन समस्या बन जाती है ऐसे मौसम में सावधानी जरूरी है। बाहर निकलते समय शरीर को पूर्णतया ढक लें। शुद्ध पानी पीकर निकलें। आते ही ठंडा पानी न पियें। किसी प्रकार की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लें। क्योंकि ऐसे मौसम में बचाव ही दवा है। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही विशेष कर बच्चों के संबंध में न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें