फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 25 पीएम श्री स्कूलों में नवाचार से विद्यार्थियों की प्रतिभा बढ़ाने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के 25 पीएम श्री विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की प्रतिभा को अब नई धार मिलेगी। बेसिक शिक्षा विभाग इन स्कूलों में मेरा गांव, मेरा देश कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। विभाग ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम का आयोजन इसी माह किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले के 25 पीएम श्री स्कूलों में लगभग 5000 विद्यार्थी नामांकित हैं, जिन्हें इस कार्यक्रम से सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को अपनी जड़ों, गांव की संस्कृति और देश की विरासत से जोड़ना है। इसके तहत कई तरह की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। बच्चे गांव में रैली और प्रभातफेरी निकालेंगे, जिससे गांव के लोगों में भी शिक्षा और अपनी संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ेगी।
इसके अलावा गांव से जुड़ी कहानियों का वाचन और नाटक मंचन होगा। इसमें बच्चे अपने गांव के बुजुर्गों से सुनी कहानियों, लोक कथाओं और स्वतंत्रता सेनानियों से जुड़े किस्सों को मंच पर प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा बच्चों द्वारा बनाए गए पोस्टर और कलाकृतियों की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, जिसमें गांव, किसान, खेती और लोक कला से जुड़े विषय होंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम से जुड़ेंगे अभिभावक
बेसिक शिक्षा के जिला समन्वयक सामुदायिक सहभागिता दिव्य पांडेय ने बताया कि बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों को भी इस कार्यक्रम से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बच्चों की संयुक्त खेल प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। लोक भाषाओं में नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे, जिसमें भोजपुरी और स्थानीय बोलियों में प्रस्तुति दी जाएगी।

बोले अधिकारीपीएम श्री स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है। मेरा गांव, मेरा देश कार्यक्रम से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ेगा और उनमें अपनी संस्कृति और देश के प्रति गर्व की भावना विकसित होगी। सभी स्कूलों को पत्र भेजा गया है। आयोजन इसी माह पूर्ण करना है।
विज्ञापन

- सुरजीत कुमार, सिंह, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें