फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गोरखपुर और गोंडा के बीच आज खिताबी भिड़ंत

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश पुलिस के गोरखपुर जोनस्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल के लिए टीमें तय हो गई हैं। गोरखपुर और गोंडा ने बृहस्पतिवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में एकतरफा जीत के साथ फाइनल में प्रवेश किया। दोनों टीमों के बीच शुक्रवार को खिताबी भिड़ंत होगी।
विज्ञापन

धनेवा धनेई स्थित स्टेडियम में चल रही प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में मेजबान महराजगंज और गोंडा की टीमें भिड़ीं। गोंडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए। जवाब में उतरी महराजगंज की टीम 12 ओवर में 87 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इस तरह गोंडा ने 67 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। गोंडा के अरविंद राय को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्होंने तीन ओवर में आठ रन देकर छह विकेट झटके और महराजगंज की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।
दूसरा सेमीफाइनल कुशीनगर और गोरखपुर के बीच खेला गया। गोरखपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 133 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कुशीनगर की टीम 14.3 ओवर में 90 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। गोरखपुर के अंकित रघुवंशी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने 56 गेंदों में 45 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। इससे पहले, बृहस्पतिवार सुबह अंतिम नॉकआउट मुकाबले गोरखपुर ने संतकबीरनगर की टीम को आठ विकेट से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इस मैच में संतकबीरनगर ने 72 रन बनाए। गोरखपुर के रवि चौधरी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें