फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पुलिस बूथ में युवक मेज पर करता रहा डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Wed, 14 Dec 2022 02:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।

सार

पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रात में कोई बरात जा रही थी। उसी दौरान मंदबुद्धि युवक डांस कर रहा था। किसी ने वीडियो बना लिया है। छपवा पुलिस चौकी लिखा गया है, लेकिन वह पुलिस बूथ है, जहां थाने से ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
महराजगंज जिले के छपवा पुलिस चौकी का वीडिया वायरल। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले के नौतनवां नगर के छपवा पुलिस चौकी में भोजपुरी गाने पर एक युवक द्वारा डांस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दो युवक दिख रहे हैं, जिसमें एक युवक पुलिस चौकी के बरामदे में रखी मेज पर डांस कर रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नौतनवां कस्बे के छपवा पुलिस चौकी में एक युवक भोजपुरी गाने पर डांस कर रहा है। वायरल वीडियो मंगलवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस चौकी के अंदर जाकर डांस करना नौतनवां पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़ा हो रहा है। लोग चर्चा कर रहे हैं कि पुलिस चौकी के अंदर घुस कर युवक निर्भीक होकर डांस कर रहा है। इस प्रकार पुलिस चौकी में जाकर डांस करना पुलिस की निष्क्रियता जाहिर हो रही है।

पुलिस उपाधीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि रात में कोई बरात जा रही थी। उसी दौरान मंदबुद्धि युवक डांस कर रहा था। किसी ने वीडियो बना लिया है। छपवा पुलिस चौकी लिखा गया है, लेकिन वह पुलिस बूथ है, जहां थाने से ड्यूटी लगाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें