फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सड़क चौड़ीकरण स्थगित करने के लिए डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। महराजगंज से ठूठीबारी तक बन रहे राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 730 (एस) का चौड़ीकरण स्थगित करने की मांग व्यापारियों ने की है। सोमवार को व्यारियों ने जिला प्रशासन से आगामी दो महीने बरसात का मौसम होने के कारण सड़क चौड़ीकरण/तोड़ने की कार्रवाई स्थगित करने के लिए डीएम को सोशल मीडिया के माध्यम ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

कस्बे के व्यापारी अतुल रौनियार, गौरव निगम, नवरत्न निगम, रामसेवक गुप्ता, सोनू निगम, बैजनाथ जायसवाल, पशुपति रौनियार, गणेश वर्मा, सचिन गुप्ता, महेश कुमार, कृष्ण मोहन का कहना है कि मानसून सीजन होने के कारण अनवरत बारिश हो रही है। ऐसे मौसम में कस्बे के अंदर मकानों, दुकानों की तोड़-फोड़ की कार्रवाई की जाती है तो मकान दुकान में जलभराव, भारी कीचड़ और आवागमन पूरी तरह ठप होने की संभावना है।
इससे स्थानीय दुकानदारों, व्यापारियों और आम जनता को बहुत बड़ा आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। ऐसे में सड़क विभाग द्वारा की जाने वाली तोड़-फोड़ या खुदाई के कार्य को मानसून के अगले 2 महीने के लिए टालने (डिले करने) दिया जाये। बरसात का मौसम समाप्त होने के पश्चात इस कार्य को पुनः नियमानुसार प्रारंभ करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें