फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
नौतनवा। गो सम्मान अभियान के तहत सोमवार को गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की मांग को लेकर दर्जनों लोगों ने नौतनवा तहसील में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद लोगों ने नायब तहसीलदार सुदेव पटेल को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर हिंदू धर्म गोशाला समिति के संरक्षक ओम प्रकाश वर्मा, रामा यादव और संदीप सिंह ने कहा कि हिन्दू धर्म में गाय को आस्था का प्रतीक और बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। उनकी हत्या किसी भी सूरत में हिंदुओं को बर्दाश्त नहीं है। यह हमारी आस्था के साथ खिलवाड़ है। इस पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा दिया जाए।
उन्होंने कहा कि इस मांग के लिए पूर्व में भी राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र भेजा जा चुका है। इस बाबत नायब तहसीलदार सुदेव पटेल ने बताया कि हिंदू संगठनों की ओर से पत्र प्राप्त हुआ है। उसे आवश्यक कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों के समक्ष प्रेषित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें