नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा की एक मनोनीत सभासद के प्रतिनिधि द्वारा बुधवार की देर शाम जहरीला पदार्थ खा लेने का मामला सामने आया। परिजनों की घटना की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।
मामले की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही कुशलक्षेम लेने को भाजपा नेताओं का अस्पताल में तांता लगा हुआ है। सभासद प्रतिनिधि द्वारा जहरीला पदार्थ खाने के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पारिवारिक विवाद के कारण उनके द्वारा यह कदम उठाए जाने की आशंका व्यक्त की जा रही है।