फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान से पूर्व पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरे सदस्य

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान से पूर्व पांच स्तरीय सुरक्षा घेरे से गुजरे सदस्य
विज्ञापन

महराजगंज। जिला पंचायत अध्यक्ष पद की निर्वाचन प्रक्रिया शनिवार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई। सुबह 11 से तीन बजे तक निर्धारित मतदान अवधि में मत डालने पहुंचे जिला पंचायत सदस्यों को पांच स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था से गुजरना पड़ा।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा व सपा समर्थित प्रत्याशी के बीच आमले-सामने का मुकाबला था। मतदान के लिए नामांकन कक्ष में आने वाले सदस्यों पर नजर रखने के लिए प्रशासन ने पांच स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की थी। मतदान करने पहुंचे सदस्यों को लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क, छत्रपति शाहूजी महाराज की प्रतिमा, कलेक्ट्रेट परिसर गेट, कलेक्ट्रेट भवन गेट से पूर्व बैठे एडीएम व एएसपी तथा नामांकन कक्ष के अंदर तैनात सुरक्षाकर्मियों से होकर गुजरना पड़ा।
विज्ञापन

एसडीएम ने सदर विधायक को रोका
मतदान प्रक्रिया के दौरान दिन में करीब 12 बजे सदर विधायक जयमंगल समर्थकों के साथ शाहूजी की प्रतिमा की तरफ जा रहे थे। लोहिया ज्ञान सरोवर पार्क के पास एसडीएम फरेंदा अभय गुप्ता ने उन्हें रोक दिया। दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को शांत कराया। इसके बाद विधायक आगे बढ़े।
विज्ञापन

महिला पुलिसकर्मियों ने ली तलाशी
मतदान कक्ष में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति उत्पन्न न हो, इसके लिए महिला थानाध्यक्ष कंचन राय के नेतृत्व ने पुलि कर्मियों ने महिलाओं की सघन जांच की। वहीं पुुरुष पुलिसकर्मियों ने पुरुष सदस्यों की तलाशी के बाद ही अंदर जाने दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें