फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैर फिसलने से पोखरे में गिरा किशोर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पैर फिसलने से पोखरे में गिरा किशोर, मौत
विज्ञापन

निचलौल (महराजगंज)। थानाक्षेत्र के चौक मार्ग से सटे बाली गांव स्थित बड़ी पोखरी में शनिवार सुबह पैर फिसलने से पोखरे में किशोर डूब गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से पोखरे में उसकी तलाश शुरू की। करीब तीन घंटे बाद पोखरे से पुलिस ने उसका शव बरामद कर लिया। सीएचसी निचलौल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बाली निवासी 14 वर्षीय मजीद सुबह कुछ मजदूरों के साथ धान की नर्सरी कटाई करने गया था। धान की नर्सरी काटने के बाद गांव से उत्तर दिशा स्थित बड़ी पोखरे के रास्ते से गुजर रहा था। इसी बीच मजीद का पैर अचानक फिसल गया। वह पोखरे में डूबने लगा। पोखरें में डूबते देख कुछ लोगों ने बचाने की कोशिश की। मजीद दो बड़े भाइयों आस मोहम्मद और अलीशेर से छोटा था। बेटे की मौत के बाद मां जुबैदा का रो रोकर बुरा हाल था। क्षेत्राधिकारी धीरेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामले की जानकारी है। किशोर का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें