फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदी प्रतियोगिता में पूजा अव्वल
विज्ञापन

विश्व शिक्षा निकेतन में पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन
परतावल। विश्व शांति निकेतन महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। नृत्य, नाटक, कव्वाली, गीत आदि में विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया। नाटक ‘नेता जी का इंटरव्यू’ के माध्यम से विद्यार्थियों ने लोगों को सही प्रतिनिधि चुनने का संदेश दिया।
विज्ञापन

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नम्रता त्रिपाठी, द्वितीय स्थान शाइन फातिमा और तृतीय स्थान शीतल यादव ने हासिल किया। मेहंदी में पूजा पांडेय प्रथम, नम्रता त्रिपाठी द्वितीय और शाइन फातिमा तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं कुकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंग्रेजी की प्रवक्ता श्वेता पांडेय की टीम, द्वितीय स्थान गृह विज्ञान की प्रवक्ता पूजा सिंह और तृतीय स्थान पर पैरामेडिकल के प्रवक्ता रजत चौबे की टीम को मिला। वहीं रंगोली प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अमित कुमार, द्वितीय स्थान शबनम शेख और तृतीय स्थान अंजू निषाद को मिला। नृत्य में अंजू निषाद व दीपक कुमार को गायन में प्रथम पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि पंडित छेदी त्रिपाठी ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। महाविद्यालय के एमडी डॉ. सुरेश चंद्र पांडेय, गणेश पांडेय, श्वेता, उपाचार्य विनोद सिंह, सौमित्र प्रजापति, सौरभ, पूजा सिंह, चंद्रकांत पांडेय, हमना, सुमैया, नीरज आर्या आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें