फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभागार में चली क्षेत्र पंचायत की बैठक, बाहर हुई मारपीट

विज्ञापन
सभागार में चली क्षेत्र पंचायत की बैठक, बाहर हुई मारपीट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रतनपुर (महराजगंज)। महराजगंज के नौतनवां ब्लॉक सभागार में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान महिला बीडीसी सदस्य के पति से कुछ लोगों ने ब्लॉक परिसर में मारपीट की। इससे बैठक में भी हंगामा हुआ। सभागार के बाहर माहौल गर्म होते देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। दोनों पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को बेलहिया की बीडीसी सदस्य शैल यादव के पति राजेश यादव ब्लॉक परिसर में पहुंचे। ब्लॉक प्रमुख समर्थक उन्हें देखते ही उनसे मारपीट करने लगे। दरअसल, कुछ दिन पहले डीएम दफ्तर में ब्लॉक प्रमुुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए कई बीडीसी सदस्यों के साथ राजेश यादव पहुंचे थे। उन्होंने डीएम को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की थी। इसी मसले में राजेश यादव से कुछ लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें