फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अवैध रूप से अस्पताल चला रहे मेडिकल स्टोरों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में मेडिकल स्टोर की आड़ में अस्पताल संचालित किए जाने की खबर सामने आने के बाद जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

अमर उजाला के 26 नवंबर 2025 के पेज संख्या 2 पर प्रकाशित खबर “मेडिकल स्टोर की आड़ में चल रहे अस्पताल” को जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी जांच के निर्देश जारी किए हैं।
सीएमओ डॉ श्रीकांत शुक्ला ने दो सदस्यीय समिति गठित की है। जिसमें डॉ. नवनाथ प्रसाद, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी एवं डॉ. वीरेंद्र आर्या, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व नोडल अधिकारी प्राइवेट हॉस्पिटल शामिल हैं।
विज्ञापन

पत्र में निर्देश दिए गए हैं कि टीम तत्काल प्रभाव से जांच शुरू करे और ऐसे सभी मेडिकल स्टोरों की सूची तैयार करे जो नियमों का उल्लंघन करते हुए मरीजों को भर्ती कर रहे हैं।
विज्ञापन

सीएमओ ने निर्देश दिया है कि टीम मौके पर जाकर पंजीकरण, लाइसेंस, चिकित्सकीय व्यवस्था, उपलब्ध स्टाफ, उपकरण एवं मरीज भर्ती से संबंधित सभी तथ्यों की जांच कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करे। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं की जाएंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें