फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: बगैर बोर्ड के संचालित हो रही मेडिकल स्टोर...पैथोलॉजी बंद मिला

Mon, 03 Nov 2025 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में अवैध रूप से संचालित हो रहे मेडिकल स्टोर, पैथोलॉजी सेंटर और झोलाछाप चिकित्सकों पर शिकंजा कसने की तैयारी शुरू हो गई है। नोडल अधिकारी (प्राइवेट अस्पताल एवं झोलाछाप) डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने रविवार को घुघुली और पुरैना क्षेत्र में स्थित पैथोलॉजी सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि निरीक्षण के दौरान कई अनियमितता मिलीं। वहीं कुछ सेंटर नियमों के अनुसार संचालित पाए गए। पहले घुघली क्षेत्र के पैथोलॉजी सेंटरों का जायजा लिया गया। अधिकांश केंद्रों पर आवश्यक कागजात और रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र मिले। एक पैथोलॉजी बंद मिला।
स्थानीय लोगों से पूछताछ में पता चला कि यह सेंटर सामान्य दिनों में खुला रहता है लेकिन दो दिनों से बंद है। पुरैना चौराहा स्थित पैथोलॉजी का निरीक्षण किया। यहां किसी भी पैथोलॉजी या मेडिकल स्टोर पर बोर्ड नहीं लगा था, जिससे स्पष्ट नहीं हो पा रहा था कि किस नाम से सेंटर संचालित है। जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें