फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल स्टोर संचालक से 21 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्केटिंग प्रबंधक के खिलाफ दर्ज हुआ केस
विज्ञापन


महराजगंज। जमीन दिलाने के नाम पर 21 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। नगर के शास्त्रीनगर वार्ड नंबर 22 निवासी जायसवाल मेडिकल स्टोर्स के संचालक अनुराग जायसवाल ने सदर कोतवाली थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विनोद सिंह यादव, निवासी ग्राम रूद्रापुर उर्फ रूदलापुर, महुआवां ने उनके परिवार के साथ ठगी की।
अनुराग जायसवाल के अनुसार, विपक्षी विनोद सिंह यादव पिछले 5 वर्षों से उनके मेडिकल स्टोर के सामने आता-जाता रहता था। वह दो कंपनियों रिच सिग्नल मल्टी बिजनेस प्राइवेट लिमिटेड और ऑल ट्रेडर्स मार्ट लिमिटेड में नेटवर्क मार्केटिंग प्रबंधक एवं निदेशक के पद पर कार्यरत है। इसी जान-पहचान और विश्वास के आधार पर 2023 से आवासीय जमीन दिलाने के नाम पर अनुराग जायसवाल, उनके भाइयों और भाई की पत्नी से अलग-अलग तिथियों में कुल 21.03 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करवा लिए।
विज्ञापन

जब जमीन बैनामा कराने का समय आया तो विनोद सिंह यादव ने टालमटोल शुरू कर दिया। वह जमीन लिखवाने के नाम पर समय मांगता रहा और हिला-हवाली करता रहा। अंततः पैसा हड़पकर वह कहीं और चला गया। न तो जमीन दी और न ही रुपये लौटाए।

आरोपी से पैसा मांगने पर करने लगा मारपीट

4 जनवरी 2026 को सुबह 10 बजे अनुराग जायसवाल ने विनोद सिंह यादव को खोजकर पैसा वापस मांगा तो आरोपी ने गाली-गलौज की, मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। घटना के समय अनुराग के मित्र सुनील कुमार श्रीवास्तव और दुर्गेश मद्देशिया मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने बीच-बचाव कर उनकी जान बचाई। अनुराग जायसवाल ने 20 फरवरी को सदर कोतवाली थाने में तहरीर दी, जिसमें धोखाधड़ी, मारपीट और धमकी के आरोप लगाए गए।
विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विनोद सिंह यादव निवासी रुद्रापुर उर्फ रुदलापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें