फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मेडिकल काॅलेज की टीम ने दिया डिजिटल सुविधाओं पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बृहस्पतिवार को जिला महिला चिकित्सालय में बीआरडी मेडिकल काॅलेज की टीम ने निरीक्षण कर मिलने वाली सुविधाओं को लेकर जानकारी प्राप्त की। टीम ने प्रसव के लिए भर्ती महिलाओं व कर्मियों से वार्ता कर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। टीम ने डिजिटलीकरण व्यवस्था को बढ़ावा देने पर जोर दिया, जिससे सरकारी अस्पताल में प्रसव को बढ़ावा मिल सके।
विज्ञापन

एसपीएम की विभागाध्यक्ष डाॅ. रोमा सरकार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने सीएमएस डाॅ. एके द्विवेदी की उपस्थिति में प्रसव के लिए एडमिट महिलाओं से बातचीत की। मिलने वाले नाश्ते व भोजन की जानकारी भी प्राप्त की। कर्मचारियों से अस्पताल की तरफ से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रसव के बाद 24 घंटे तक अस्पताल में प्रसूताओं को रखा गया अथवा नहीं इसकी जानकारी प्रपत्रों के निरीक्षण से प्राप्त की।
विज्ञापन

बाल रोग वार्ड का निरीक्षण करते हुए दी जा रही सुविधाओं की व्यवस्था का भी आकलन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें