फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मीडिया एकादश ने लायंस क्लब को 7 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मीडिया एवं लाइंस क्लब के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का हुआ आयोजन
विज्ञापन

मुकेश साहनी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया
नौतनवा। नगर स्थित इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को लायंस क्लब एकादश एवं मीडिया एकादश के बीच मैत्रीपूर्ण क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मीडिया की टीम ने लायंस क्लब को 7 विकेट से हरा दिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अंकुर गौतम ने किया। वहीं प्रतियोगिता के समापन पर विशिष्ट अतिथि 66वीं बटालियन के कमांडेंट जगदीश प्रसाद धाबाई एवं तहसीलदार कर्ण सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किया।
विज्ञापन

लायंस क्लब के कप्तान अभिषेक जोशुआ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने कुल 15 ओवरों में 140 रन बनाए। अभिषेक जोशुआ ने 31, साबी जाफरी ने 23 एवं नफीस ने 23 रनों का योगदान दिया। मीडिया की तरफ से रोहित कनौजिया ने दो विकेट, कप्तान अमित त्रिपाठी, अजय जायसवाल एवं मुकेश साहनी ने एक-एक विकेट प्राप्त किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया टीम ने महज 11वें ओवर में ही जीत दर्ज कर ली। मुकेश साहनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 27 गेंद पर 88 रन बनाए और कप्तान अमित त्रिपाठी ने 23 रनों का योगदान दिया। लायंस क्लब की तरफ से गेंदबाजी करते हुए ब्रायन जोशुआ ने तीन विकेट झटके। मैन ऑफ द मैच मुकेश साहनी को घोषित किया गया। इस मौके पर लायंस क्लब के अध्यक्ष डेनियल जोशुआ, करीम खान, अमरेंद्र सिंह, मनिंदर सिंह, मनोज अग्रवाल, माइकल जोशुआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें