फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 8500 बच्चों की गणित पढ़ाई आसान, मिलेगा पजल बाॅक्स

Sat, 10 May 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। राजकीय माध्यमिक स्कूल के विद्यार्थियों के लिए गणित जैसे कठिन माने जाने वाले विषय की पढ़ाई आसान होने जा रही है। इसके लिए उन्हें जल्द ही आईटीआई से विकसित पजल बाॅक्स दिया जाएगा।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ बच्चों को गणित सीखने के प्रति रुचि बढ़ेगी बल्कि रचनात्मकता में भी इजाफा होगा। इसका लाभ 29 माध्यमिक स्कूलों के 8500 विद्यार्थियों को मिलेगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के समग्र शिक्षा अभियान के तहत राजकीय माध्यमिक के विद्यार्थियों को रचनात्मकता के साथ गणित सीख में निपुण किया जाएगा। इसके लिए संचालित 29 राजकीय माध्यमिक स्कूलों का चयन किया गया है।
प्रत्येक स्कूल को एक-एक पजल बाक्स उपलब्ध कराया जाएगा, जिसकी मदद से गणित की पढ़ाई आसान होगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) गांधीनगर की तरफ से पजल बाॅक्स तैयार किया गया है। जिले में कुल 278 माध्यमिक स्कूल संचालित हैं जिनमें 1.17 लाख विद्यार्थी नामांकित हैं। राजकीय माध्यमिक स्कूलों की संख्या 29 व 8500 विद्यार्थी नामांकित हैं।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को मनोवैज्ञानिक व बेहतर तरीके से गणित पढ़ाई जाएगी। इसके लिए सरकार की ओर से आईआईटी से पजल बॉक्स तैयार कराया गया है। समग्र शिक्षा अभियान के विस्तार में स्कूलों में समावेशी और खुशहाल वातावरण बनाने पर जोर देने की कोशिश की गई है।
पजल बाक्स में 50 तरह की सामग्री
राजकीय माध्यमिक सिंहपुर के प्रधानाध्यापक अनमोल यादव ने बताया कि पजल बॉक्स में बच्चों को गतिविधि आधारित अंकीय दक्षता के लिए जरूरी उपकरण हैं। इनमें संख्या भूलभुलैया, शतरंज का सामान्य ज्ञान, गेट सेट गो, मार्बल फ्लोर, टी-बॉक्स, नौ दस बारह, हेक्सा बर्फी, डाइस क्यूब, स्क्वेयर सांप-सीढ़ी, गोल नंबर्स, रेड ब्लू डॉट्स, वॉल ब्लॉक, नो लेफ्ट टर्न, हैंडशेक लूप्स-टू स्टेट्स और सत्ते पे सत्ता (5 एमएम एक्रिलिक) समेत कुल 50 सामग्री समाहित होंगी।
राजकीय माध्यमिक के विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए पजल बॉक्स मुहैया कराया जाएगा। कक्षा नौ से 12वीं के बच्चों की गणित में रुचि बढ़ाई जाएगी। समग्र शिक्षा की तरफ से पत्र आया है। राजकीय स्कूलों के संदर्भ में रिपोर्ट भेज दिया गया है। पजल बाॅक्स प्राप्त होते ही वितरण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

-प्रदीप कुमार शर्मा, डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें