फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: वृहद पौधरोपण अभियान का शुभारंभ, लगाए गए छह लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
नवीन उपमंडी स्थल धनेवा-धनेई में पौधरोपण अभियान का किया गया शुभारंभ
विज्ञापन

जनपद में 21 जून तक लगाए जाएंगे 35 लाख पौधे
महराजगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नवीन उपमंडी स्थल धनेवा-धनेई में पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान का शुभारंभ भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी और जनपद के प्रभारी एवं उत्तर प्रदेश सरकार के आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु ने पौधारोपण कर किया।
इस अवसर पर आयोजित दो पृथक कार्यक्रमों में दोनों मंत्रियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित किया। इस दौरान जनपद में सभी ब्लॉकों पर लगभग छह लाख पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जनपद में एक दिन में करीब छह लाख पौधों का रोपण किया गया। आज लगाया गया प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की आधारशिला बनेगा। उन्होंने कहा कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को पौधे वितरित किए जा रहे हैं, जिससे समाज के प्रत्येक वर्ग को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा सके।
कार्यक्रम को विधायक पनियरा तथा विधायक सदर ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम स्वनिधि योजना एवं व्यक्तिगत शौचालय योजना सहित विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को एक-एक पौधा वितरित किया गया। जनपद में सभी ब्लॉकों पर लगभग छह लाख पौधे लगाए गए। 21 जून तक 35 लाख पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


कार्यक्रम के प्रारंभ में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री के साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक पनियरा, विधायक सदर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने भी पौधारोपण कर अभियान में सहभागिता निभाई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें