फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शहीद एजाज अहमद के परिजनों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा पत्रकार मंच के तत्वावधान में आज की शाम, देश के नाम कार्यक्रम में शहीद सैनिक परिवार सम्मान समारोह आयोजित
विज्ञापन


सिसवा बाजार। गणतंत्र दिवस की शाम में सोमवार को एक शहीद सैनिक परिवार को सम्मानित करने के लिए समारोह आयोजित किया गया। सिसवा पत्रकार मंच की ओर से नगर के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जम्मू-कश्मीर के चोर बटला में उग्रवादियों के साथ जवाबी कार्रवाई में शहीद हुए संतकबीर नगर जिले के खलीलाबाद ब्लॉक की ग्रामसभा पटखौली निवासी वीर योद्धा एजाज अहमद के परिजनों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ उपजिलाधिकारी सिद्धार्थ कुमार के साथ नगर प्रतिष्ठित अतिथियों ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। कार्यक्रम में 12 अगस्त 2005 को जम्मू कश्मीर के चोर बटला में उग्रवादियों के घात लगाकर किए गए हमले की जवाबी कार्रवाई में शहीद सैनिक एजाज अहमद की मां शकलैन खातून व बहन निकहत अंजुम को अंग वस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इसके बाद आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में निजी स्कूलों के बच्चों ने सेना के शौर्य पर आधारित एकांकी प्रस्तुत कर लोगों की आंखों को नम कर दिया। साथ ही बच्चों ने देशभक्ति गीतों और एकांकियों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुति देकर उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन अरविन्द कुमार जायसवाल सरस व तौफीक अंसारी ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल, सोमनाथ चौरसिया, आईपीएल चीनी मिल के इकाई प्रमुख संदीप पवार, डॉ पंकज तिवारी,ओए जोसफ, शशिकला सिंह, कुसुम सिंह,शुभ्रा सिंह जायसवाल पूनम, निरंकार सिंह, फरीद अहमद सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें