फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: शादीशुदा युवक पर युवती को भगा ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। भिटौली थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। युवती के भाई की तहरीर के अनुसार, गांव का ही शादीशुदा युवक अमानुल्लाह 20 नवंबर की शाम करीब 5 बजे युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर चला गया।
विज्ञापन

युवती के परिजनों का कहना है कि पहले से विवाहित होने के बावजूद युवक युवती को लंबे समय से अपनी बातों में फंसा रहा था। घटना वाली शाम वह अचानक युवती को अपने साथ लेकर फरार हो गया, घटना से परिवार सदमे में हैं। परिजनों ने आरोप लगाया गया है कि अमानुल्लाह के भाई हन्नान खां और रिजवान खां ने युवती को ले जाने में सक्रिय भूमिका निभाई और पूरे घटनाक्रम में उसकी सहायता की। जब परिजनों ने युवती के बारे में जानकारी करने और विरोध जताने की कोशिश की तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी। थानाध्यक्ष मदन मोहन मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुख्य आरोपी अमानुल्लाह, उसके भाई हन्नान व रिजवान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें