फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: संदिग्ध अवस्था में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के हथौसा में एक विवाहिता का शव फंदे से लटकता मिला। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लिया।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के भगवतनगर परसिया के हथौसा निवासी अमित की 22 वर्षीय पत्नी गोल्डी का शव सोमवार की सुबह करीब सात बजे में कमरे में मिला। विवाहिता का शव मिलते ही गांव के काफी संख्या में लोग जुट गए। जिसकी सूचना मायका पक्ष को दिया गया। मायका के लोगों को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और हत्या का आरोप लगाने लगे। अमित की शादी अभी छह माह पूर्व चौक थाना क्षेत्र के सोनाड़ी गांव में हुआ था। लोगों के अनुसार, रात में पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें