फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Mon, 23 Jun 2025 08:57 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
फरेंदा। क्षेत्र के जंगल जोगियाबारी में रविवार की रात करीब नौ बजे संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव घर में पंखे के सहारे फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे मायके के लोगों ने ससुरालियों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पुरंदपुरपुर थाना क्षेत्र के मनिकतालाब निवासी किरन साहनी (23) की शादी एक जून 2023 में फरेंदा क्षेत्र के ग्राम जोगियाबारी निवासी अजय साहनी से हुई थी। शनिवार की रात पति-पत्नी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी।
रविवार को पति गांव में ही किसी काम से गया था, जबकि किरन अपने कमरे में थी। रात करीब नौ उसकी सास कमरे की तरफ गईं तो अंदर से कमरा बंद था। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने खिड़की से कमरे में देखा तो वह पंखे से फंदे के सहारे लटकी थी।
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर गांव के लोग पहुंच गए। लोगों ने दरवाजा खोलकर फंदे से शव उतारा। घटना की सूचना पर पहुंचे मायका पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न व हत्या का आरोप लगाया।
मृतका के मायके वालों का आरोप है कि किरन को शादी के बाद से ही प्रताड़ित किया जा रहा था। वह कई बार लोगों की शिकायत मायके में कर चुकी थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए फारेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पाठक के अनुसार मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें