फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव

विज्ञापन
मृतिका प्रमिला का फाइल फोटो।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ
विज्ञापन
संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का शव
विज्ञापन

ठूठीबारी(महराजगंज)। ग्राम सभा बकुलडीहा में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता का शव छत पर मिला। पुलिस ने मृतका के बाबा की तहरीर पर हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
मृतका के बाबा गुलजार निवासी बकुलडीहा लाला टोला ने बताया कि उनकी नातिनी प्रमिला की शादी 11 अप्रैल 2022 को बकुलडीहा के पुरब टोला निवासी दिलीप साहनी से मंदिर में हुई थी। तीन महीने तक वह ससुराल में हंसी खुशी रही। 25 दिन पहले वह मायके चली आी। उसने बताया था कि ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये नकद व मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त की रात करीब 9 बजे दामाद दिलीप साहनी ससुराल आया। खाना खाने के बाद सभी सोने चले गए। गर्मी अधिक होने के कारण दामाद और प्रमिला छत पर सोने चले गए। सुबह देर तक न उठने के कारण परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोगों ने छत पर जाकर देखा तो प्रमिला मृत पड़ी थी। कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि आरोपी पति दिलीप साहनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें