बरगदवा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरा में शनिवार की दोपहर एक विवाहित ने परिवारिक कलह से तंग आकर फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पिपरा निवासी मनोज साहनी का विवाह शिवकुमारी (24) से तीन वर्ष पहले लोटन क्षेत्र में हुई थी। दंपती की एक वर्ष की बच्ची भी है। ग्रामीणों के मुताबिक करीब एक साल से दोनों के बीच आपसी कलह चल रहा था। दोनों के बीच अक्सर मारपीट होती रहती थी। शनिवार की सुबह भी आपसी झगड़े के बाद शिवकुमारी ने कमरे में जाकर साड़ी के फंदा से छत की कुंडी से लटक कर जान दे दी। थानाध्यक्ष बरगदवा अमित कुमार सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की पुष्टि की। संवाद