फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: ससुराल में विवाहिता की पिटाई का आरोप, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पनियरा। थाना क्षेत्र के डोमरा खास में ससुराल में पिटाई से गंभीर रूप से घायल विवाहिता की शुक्रवार की देर शाम मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज के लिए मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

मृतका के पिता अर्जुन सहानी निवासी फरेंदा की तहरीर के अनुसार, उसने अपनी पुत्री कविता की शादी 23 अप्रैल 2024 को डोमरा खास निवासी परमानंद साहनी से की थी। शादी के बाद उससे एक आठ माह की बच्ची भी है। शादी के कुछ महीने बाद ही ससुराल के लोग अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर हमेशा दबाव बनाते थे। आरोप है कि 26 अक्तूबर की सुबह लगभग छह बजे ससुरालियों ने दहेज की बात को लेकर कविता को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें