फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: दहेज की मांग पूरी न होने पर तोड़ दी शादी

Tue, 12 Dec 2023 08:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
ठूठीबारी। दहेज की मांग पूरी न होने पर लड़के वालों ने शादी तोड़ दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने लड़के व उसके माता-पिता के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के राजाबारी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसने अपनी लड़की की शादी सुनील यादव निवासी दुर्गापुर टोला बेनीपुर थाना-नौतनवा के साथ तय किया था। 10 नवंबर को छेकाई के दिन लड़के पक्ष के लोगों को दहेज में दो लाख रुपये नगद तथा एक लाख रुपये की बाइक दी थी। आरोप है कि इसके बावजूद लड़के पक्ष के लोग एक लाख रुपये और मांग रहे थे। दहेज देने में असमर्थता जताई तो उन्होंने शादी करने से इंकार कर दिए। इस संबंध में ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी कंचन राय ने बताया की पीड़ित की तहरीर पर दूल्हा सुनील यादव, फुलचंद यादव, विद्या देवी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें