फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैराथन : पांच हजार मीटर दौड़ में पिंटू अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। बाल दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब की ओर से आयोजित स्थानीय महात्मा गांधी इंटरमीडिएट काॅलेज के खेल मैदान में सीनियर वर्ग के मैराथन पांच हजार मीटर दौड़ में पिंटू व ढाई हजार मीटर के जूनियर वर्ग में संदीप ने बाजी मारी।
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ रोटरी क्लब निचलौल के अध्यक्ष व सिसवा इस्टेट के कैप्टन मानवेन्द्र सिंह ने हरी झंडी दिखा कर किया। सीनियर वर्ग में 110 व जूनियर वर्ग में 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
सीनियर वर्ग की 5 मीटर की दौड़ में प्रथम स्थान गोरखपुर के पिंटू चौधरी, दूसरा स्थान अंकित शुक्ला, पिपराइच व तीसरा स्थान अशर्फी यादव ने हासिल किया।
2500 जूनियर वर्ग में संदीप यादव प्रथम, आलोक द्वितीय और रवि कुमार तीसरे स्थान पर रहे। विजेता प्रतिभागियों में पिंटू चौधरी को साइकिल व अन्य को ट्राफी, प्रमाण पत्र और उपहार दिए गए। इस दौरान पंडित अवधेश चौबे, क्लब के सचिव अरुण पांडेय, ओए जोसेफ, पंकज तिवारी, विवेक चौरसिया सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें