फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज राना ने दोबारा किया नामांकन

Fri, 26 Apr 2019 01:26 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मनोज राना ने दोबारा किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महराजगंज। लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए चौथे दिन गुरुवार को पूर्व में पर्चा दाखिल कर चुके मनोज कुमार ने फिर एक सेट में नामांकन पत्र भरा। पांच लोगों ने पर्चा भी लिया। 
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में भागीदारी के लिए गुरुवार को पांच लोगों ने नामांकन फार्म लिया, वहीं नौतनवां के मनोज कुमार राना ने दूसरी बार पर्चा दाखिल किया है। गुरुवार को छह लोगों ने ट्रेजरी चालान लिया। हालांकि नामांकन के चौथे दिन कुछ खास उत्साह नहीं दिखा। संबंधित अधिकारी जरूरी कार्यों को निपटाने में लगे रहे। वहीं सुरक्षाकर्मी हर रोज की तरह सतर्क दिखे। सहायक रिटर्निंग अफसर सत्यम मिश्रा ने बताया कि गुरुवार को जिन लोगों ने नामांकन फार्म लिया है, उनमें मनीष कुमार, अमरजीत, विजय बहादुर, पूनम किन्नर तथा सुमित शामिल हैं। उन्होंने बताया कि नौतनवां निवासी मनोज कुमार राना ने एक सेट में गुरुवार को दोबारा पर्चा दाखिल किया है। इनके अलावा किशनपुर निवासी लालधारी (निर्दल),  ग्राम पुरैना खंडी चौरा निवासी लाल बिहारी (निर्दल), महेशपुर महेदिया निवासी मुरली मनोहर (सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी), ग्राम परसौनी नौतनवां निवासी लाल साहब (निर्दल), पड़री उर्फ मीरगंज निवासी पप्पू (सत्य क्रांति पार्टी ) तथा गोरखपुर जनपद के ग्राम हरपुर निवासी रवि कुमार गुप्ता ने ट्रेजरी चालान लिया है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें