फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मनोज इलेवन ने कृष्णा ज्वेलर्स को किया पराजित

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसवा बाजार। स्थानीय महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आयोजित एससीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में मनोज इलेवन ने कृष्णा ज्वेलर्स को पराजित कर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पहला मैच मनोज इलेवन और कृष्णा ज्वेलर्स के बीच खेला गया। कृष्णा ज्वेलर्स का कोई भी बल्लेबाज मनोज इलेवन के गेंदबाजों का सामना नहीं कर सका। टीम ने जावेद के 32 एवं बाबूराव के 20 रनों की मदद से विपक्षी को 75 रनों का लक्ष्य दिया। अजय और जयसिंह ने 3-3 विकेट प्राप्त किए। इस लक्ष्य को मनोज इलेवन ने 4 ओवर में ही दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। दूसरा मैच मनोज इलेवन, बरहज और नवनीत इलेवन महराजगंज के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए नवनीत इलेवन ने नवनीत के 32 और संदीप के 20 रनों के सहयोग से 101 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया। मनोज इलेवन के अजय और आनंद को तीन -तीन विकेट मिले। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी मनोज इलेवन ने राजकुमार के 50 रन के दम पर छठवें ओवर में 101 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच में अंपायर की भूमिका अमित जायसवाल एवं गुफरान खान ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें