फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जिले में परंपरागत ढंग से मनी गुरु पूर्णिमा

Mon, 22 Jul 2024 04:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
सिंदुरिया में गायत्री परिवार के द्वारा रविवार को धूमधाम से गुरुपूर्णिमा मनाया गया।
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में रविवार को गुरु पूर्णिमा धूमधाम से मनाई गई। जगह-जगह विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने शिक्षकों के घर जाकर आशीर्वाद लिया। वहीं सनातन धर्म को मानने वालों ने देव मंदिरों में दर्शन किए।
विज्ञापन

भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से चिऊरहां बौद्ध विहार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। त्रिशरण व पंचशील जीएस थाहा, जीवक, संघपाल ने उपस्थित लोगों को शपथ ग्रहण कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल गोपाल ने किया। मुख्य अतिथि महासभा के राष्ट्रीय सचिव एमपी बौद्ध व केंद्रीय शिक्षक शिवमंगल बौद्ध रहे। सभी लोगों ने भगवान बुद्ध के चित्र पर पुष्प अर्पित किया।
बौद्धाचार्य श्रवण पटेल ने बताया कि आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा और धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस भी कहा जाता है। बोधिसत्व राजकुमार सिद्धार्थ ने 29 वर्ष की आयु में इसी दिन अपना गृह त्याग किया था और सत्य की खोज में निकल पड़े थे। छह साल की कठिन तपस्या के बाद उनको वैशाख पूर्णिमा के दिन ज्ञान प्राप्त हुआ। 49 दिनों तक निर्वाण सुख में डूबे रहने के बाद सिद्धार्थ गौतम ने यह तय किया कि उन्होंने जो ज्ञान हासिल किया है। इस दौरान निर्मेष मंगल, महेंद्र गौतम, संगीता बौद्ध, सुरेंद्र प्रसाद, रामकुमार पटेल, अजीत प्रताप मौजूद रहे।
विज्ञापन

लक्ष्मीपुर प्रतिनिधि के अनुसार, भगवान बुद्ध के ननिहाल देवदह बनरसिहा कला में अषाढ़ी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को स्तूप पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। बौद्ध धर्मावलंबियों ने बुद्ध वंंदना कर और बौद्ध स्तूप की पूजा-अर्चना की।
देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में भंते महिपाल ने कहा कि आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। राजकुमार सिद्धार्थ गौतम ने आषाढ़ पूर्णिमा के दिन 29 वर्ष की आयु में सांसारिक जीवन का त्याग किया था। हिरेंद्र गौतम ने बताया कि आषाढ़ी पूर्णिमा को राजकुमार सिद्धार्थ गर्भ धारण किए थे। देवदह रामग्राम बौद्ध विकास समिति के अध्यक्ष जितेंद्र राव ने कहा कि 14 अक्तूबर को बनरसिहा कला देवदह में विशाल बौद्ध सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें 100 लोग बौद्ध धर्म की प्रवज्जा ग्रहण करेंगे। इस अवसर पर जितेंद्र राव, महेंद्र जायसवाल, लक्ष्मीचंद्र पटेल, भंते महिपाल, नंदरतन, उत्तमानंद, प्रेमसागर, संघप्रिय, हिरेंद्र गौतम, सुग्रीव कुमार मौजूद रहे।

24 घंटे गायत्री मंत्र का किया जाप
मिठौरा। क्षेत्र के सिंदुरिया स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर रविवार को गायत्री परिवार के 250 लोगों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 24 घंटे गायत्री मंत्र का जाप किया। हवन-पूजन के बाद कथा वाचकों ने गुरु की महिमा का वर्णन किया। गायत्री शक्तिपीठ के जिला संरक्षक मंगरु गुप्ता ने बताया तीनों लोको में गुरु की महिमा महान है। गुरु ईश्वर तक पहुंचने का सीधा और सच्चा रास्ता बताता है। इस अवसर पर बृज किशोर लाल श्रीवास्तव, परशुराम गुप्ता, अरविंद दुबे, रमाशंकर चौधरी, छोटे मौर्या, राम भवन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें