फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: गेहूं के डंठल में लगी आग से आम के पेड़ झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। नौतनवा तहसील क्षेत्र के गजरही के चंदनपुर टोला स्थित बागीचे में फलदार आम के पेड़ गेहूं के डंठल में लगाई गई आग से झुलस गए। हालांकि इस मामले को लेकर शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गजरही, बरवा खुर्द के संयुक्त सिवान में किसी किसान ने सोमवार को डंठल फूंक दिया। हवा के झोंके के साथ आग विकराल होकर चंदनपुर टोला तक पहुंच गई। ग्रामीण अपने घरों को आग से बचाने में जुट गए। परंतु गीता पांडेय और कृष्ण नारायण दूबे के बगीचे को आग से नुकसान पहुंचा। कृष्ण नारायण ने बताया कि वह अपने पिता का इलाज कराने महराजगंज चले गए थे। घर पर बीमार मां के अलावा कोई नहीं था। गांव के लोगों ने आग बुझाई। आग से बांस की खूंटी और फल लगे 8 आम के पेड़ बुरी तरह झुलस गए। ऐसे ही गीता के बगीचे में पांच आम के पेड़ झुलस गए हैं। डंठल फूंकने वाले व्यक्ति का नाम स्पष्ट नहीं होने के कारण इसकी पुलिस से शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें