फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: अनिवार्य रूप से करें गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के उद्देश्य से शनिवार को आयुष्मान आरोग्य मंदिर सरडीहा और बड़हरा रानी का सीएचसी अधीक्षक डॉ. केपी सिंह ने निरीक्षण किया। टीम में स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह और बीपीएम सूर्य प्रताप सिंह भी शामिल रहे।
विज्ञापन




सरडीहा केंद्र पर पहुंचे निरीक्षण दल का स्वागत सीएचओ राधिका और एएनएम अंजली ने किया। केंद्र पर उस समय बुजुर्ग रामनयन लगभग 70 वर्ष ब्लड प्रेशर और शुगर जांच कराने पहुंचे थे, जबकि 11 वर्षीय बालक विकास सर्दी-जुकाम के उपचार हेतु उपस्थित था। अब तक सीएचओ द्वारा 9 मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है। डॉ. केपी सिंह ने सीएचओ को सख्त हिदायत दी कि 30 वर्ष से अधिक आयु के सभी व्यक्तियों की बीपी, शुगर और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की स्क्रीनिंग अनिवार्य रूप से करें। बड़हरा रानी केंद्र पर 15 मरीजों का इलाज हो चुका है, जिसमें दो शुगर प्रभावित मरीज शामिल हैं। शेष मरीज सर्दी, जुकाम और बुखार से पीड़ित थे। एएनएम उर्मिला पटेल उस समय मौनहिया टोले पर वीएचएनडी सत्र आयोजित करने गई हुई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें