फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: सीसीटीवी कैमरों को चालू हालत में रखने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्चाधिकारियों के निर्देश पर कस्बा स्थित दुकानों और प्रतिष्ठानों पर चलाया गया जांच अभियान
विज्ञापन



नौतनवा। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर सीओ अंकुर गौतम ने नगर स्थित विभिन्न संस्थानों एवं प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति की जांच की और संचालकों को कैमरा हमेशा चालू हालत में रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


सीओ अंकुर गौतम ने बताया कि अपराध एवं अपराधियों पर सतत निगरानी एवं प्रभावी अंकुश बनाए रखने में सीसीटीवी कैमरों की भूमिका भी अहम है। तमाम घटनाओं में सीसीटीवी कैमरों की मदद से अपराधियों तक पहुंचने में काफी सहूलियत भी मिली है। लगातार जोर दिया जा रहा है कि जो कैमरे लगे हैं, वह सक्रिय हों और अधिक से अधिक लोग सीसीटीवी कैमरे लगवाएं। उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार अभियान चलाकर जांच-पड़ताल करते हुए संस्थानों व प्रतिष्ठानों के संचालकों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव, चौकी प्रभारी छोटेलाल, उपनिरीक्षक संजय कुमार, दिव्यांशु राय, दीपक यादव, हृदयराम, लक्ष्मी शंकर यादव व अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें