फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने मतगणना स्थल का लिया जायजा

Sat, 25 Nov 2017 12:35 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
विज्ञापन
मंडलायुक्त ने मतगणना स्थल का लिया जायजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरेंदा(महराजगंज)। प्रशासन की तरफ से निकाय चुनाव में मतदान और मतगणना की तैयारी तेज कर दी गई है। इस बीच मंडलायुक्त अनिल कुमार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी के साथ फरेंदा में बने मतगणना स्थल पर चल रही तैयारियों जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने स्ट्रांग रूम, मतगणना के लिए मतपेटियों के लाने व ले जाने के बारे में मौके पर मौजूद अधिकारियों से जानकारी ली।
विज्ञापन
निकाय चुनाव में कानून व्यवस्था समेत अन्य बिंदुओं पर तैयारी तेज कर दी गई है। निकाय चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए मंडलायुक्त अनिल कुमार तहसील परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने मतगणना स्थल स्ट्रांग रूम का मुआयना किया। यहां प्रशासन की तरफ से किए सुरक्षा व्यवस्था के बारे में अधिकारियों से बातचीत कर जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को मतगणना स्थल में फेरबदल करने का सुझाव भी दिया। दरअसल, मतगणना के लिए बरामदे में व्यवस्था करने की तैयारी चल रही थी। इस पर मंडलायुक्त ने अधिकारियों से बातचीत कर यह सुझाव दिया कि बरामदे की बजाय सभागार में मतगणना कराना बेहतर होगा। मंडलायुक्त के निरीक्षण के दौरान एसडीएम आरबी सिंह, सीओ गौरव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
         
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें