फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक की सड़क दुर्घटना में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भिटौली। पंडित काशी प्रसाद दीक्षित शिक्षण एवं प्रशिक्षण महाविद्यालय के प्रबंध निदेशक विवेक कुमार दीक्षित शुक्रवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, भिटौली थाना क्षेत्र के विवेक कुमार दीक्षित अपने भाई के आवास बैकुंठपुर जा रहे थे। रात लगभग 9 बजे अभी वह शिकारपुर पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने लोगों के सहयोग से उन्हें जिला अस्पताल भिजवाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें