फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: स्वर्ण व्यवसायियों के साथ टप्पेबाजी करने वाले को भेजा गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के अड्डा बाजार में तमाम व्यवसायियों को नकली सोने को असली बताकर की थी बिक्री
विज्ञापन

नौतनवा। अड्डा बाजार में ज्वेलरी की दुकान पर नकली सोने को असली बताकर बेचने वाले टप्पेबाज को बृहस्पतिवार की सुबह जेल भेज दिया गया। आरोपी को कुछ पीली धातु निर्मित जेवरात एवं करीब दस हजार रुपये नकदी समेत हिरासत में लेकर न्यायालय चालान किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
बता दें कि अड्डा बाजार के कुछ स्वर्ण व्यवसायियों ने थाने में तहरीर देकर तीन लोगों पर नकली सोने को असली बताकर बिक्री करने और उसके बदले में हजारों रुपये वसूलने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने राकेश गौड़, सरोज गौड़ एवं सुमन गौड़ निवासी रामूघाट थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर के विरुद्ध धोखाधड़ी एवं चोरी की संपत्ति को बेईमानी से अर्जित करने की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कार्रवाई में जुटी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मुकदमे में वांछित अभियुक्त राकेश गौड़ निवासी रामूघाट थाना पीपीगंज जनपद गोरखपुर को अड्डा बाजार से हिरासत में लिया गया। उसके पास से कुछ पीली धातु से निर्मित जेवरात एवं 9,850 रुपये नकद बरामदगी हुई। दर्ज प्राथमिकी के तहत अभियुक्त का न्यायालय चालान किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें