निचलौल। थाना क्षेत्र के मेघौली निवासी एक शख्स बीते दिनों कंबाइन मशीन की चपेट में आकर घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है। रविवार को पुलिस ने मृत व्यक्ति की पत्नी की तहरीर पर कंबाइन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार वर्मा के अनुसार, मेघौली निवासी मीरा देवी ने बताया है कि 26 नवंबर को पति धर्मेंद्र (34) कंबाइन मशीन से धान की कटाई कराने के लिए मेड पर खड़े थे। इसी दौरान कंबाइन चालक ने बगैर कोई सिग्नल दिए गाड़ी पीछे कर दी। इस दौरान पति धर्मेंद्र कंबाइन मशीन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। पति धर्मेंद्र की लंबा इलाज के दौरान मौत हो गई है। मामले में मृत धर्मेंद्र की पत्नी के तहरीर कर आरोपी कंबाइन चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।