फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पत्नी गई मायके, दूसरे दिन पति की संदिग्ध हाल में मौत, परिजनों को नहीं रहा यकीन

Thu, 01 Jun 2023 02:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा राजाबारी में बृहस्पतिवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में छत की कुंडी से लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, राजाबारी निवासी विजय (38) पुत्र मुन्ना मद्देशिया बावर्ची था। बुधवार रात गांव में शादी में खाना बनाकर घर आया था। सुबह गांव के लोगों ने उसका कुंडी से लटकता शव देखा तो इसकी सूचना घरवालों को दी।

इसे भी पढ़ें: चल रहा था जयमाल का कार्यक्रम, अचानक दुल्हन के बाबा पर टूट पड़े गांव के लोग, पीट-पीटकर मार डाला
विज्ञापन


घटना के समय वह घर पर अकेला था। उसकी पत्नी प्रीति बुधवार की सुबह बच्चों के साथ मायके गई थी। मृतक के दो बच्चे पीयूष (12), पीहू (3) हैं। मृतक चार भाइयों में सबसे बड़ा था। राजाबारी स्थित रिहायशी मकान में अपने पत्नी बच्चों के साथ रहता था।
विज्ञापन


ठूठीबारी कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें