फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में हादसा: बोलेरो की चपेट में आने से बैंक मैनेजर की मौत, काम के लिए निकले थे ऑफिस

Thu, 01 Jun 2023 01:44 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी महराजगंज।

सार

निचलौल क्षेत्र के टिकुलहिया निवासी विजय प्रकाश (35) क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक की शाखा मिश्रवलिया के मैनेजर थे। हर रोज की तरह विजय बाइक से बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। अभी वह ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी गेट के निकट पहुंचे थे।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महराजगंज जिले में निचलौल थाना क्षेत्र के अंतर्गत ठूठीबारी मार्ग पर नवीन मंडी गेट के निकट बृहस्पतिवार सुबह हादसा हो गया। यहां करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक सवार निजी बैंक के मैनेजर घायल हो गए। जिन्हें लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। वही हादसे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस बोलेरो और मृत बैंक मैनेजर के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, निचलौल क्षेत्र के टिकुलहिया निवासी विजय प्रकाश (35) क्षेत्रीय विकास निधि लिमिटेड बैंक की शाखा मिश्रवलिया के मैनेजर थे। हर रोज की तरह विजय बाइक से बैंक जाने के लिए घर से निकले थे। अभी वह ठूठीबारी मार्ग स्थित नवीन मंडी गेट के निकट पहुंचे थे।

इसे भी पढ़ें: बेटियों को इंटरनेट से फंसा रहे चालबाज: रखिए ख्याल, बच्चियां नहीं जानतीं, वो दोस्त हैं या दरिंदे
विज्ञापन


इसी बीच सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उन्हें चपेट में ले लिया। जिस दौरान वह गंभीर रुप से घायल हो गए। उसके बाद अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। जिसकी खबर परिजनों को लगते ही कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक आंनद कुमार गुप्ता ने कहा कि हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम बोलेरो को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। जबकि मृत युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें