फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: निजी अस्पताल में इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत, परिजनों ने सड़क पर किया हंगामा

विज्ञापन
युवक की मौत के बाद सड़क पर रोते-बिलखते परिजन।
विज्ञापन
इंजेक्शन लगाते ही नाक और मुंह से खून आने के बाद मरीज की मौत हो जाने का आरोप
विज्ञापन


पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया ममला
नौतनवा। खनुआ तिराहा के निकट तहसील रोड पर स्थित एक निजी अस्पताल में मंगलवार की रात करीब 10 बजे एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो ने के बाद परिजन ने सड़क पर जमकर हंगामा किया। इससे मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह शांत कराया।


जानकारी के मुताबिक, कस्बे के मधुबन नगर वार्ड निवासी विनोद (36) का मंगलवार की शाम करीब 4 बजे अचानक सांस फूलने लगा। विनोद के पिता ओमप्रकाश ने बताया कि उन्होंने पुत्र को तत्काल खनुआ तिराहा के निकट तहसील रोड पर स्थित अनन्या हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि यहां चिकित्सक ने कोई इंजेक्शन लगा दिया, जिसके बाद मरीज विनोद के नाक और मुंह से खून आने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत भी हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर 15-20 की संख्या में लोग अस्पताल पर पहुंचे और कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं घटना के बाद से ही मृतक की पत्नी रिंकी एवं आठ वर्षीय पुत्र विनय व छह वर्षीय पुत्र अंकुश समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
नाराज परिजन रात 10 बजे से लेकर 11:30 बजे तक हनुमा तिराहा से तहसील की ओर जाने वाले रोड को जाम कर दिया। इस दौरान हंगामे की स्थिति बनी रही। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजन को किसी तरह शांत कराया। देर रात तक अस्पताल के पास लोगों की भीड़ जुटी रही।

इस बाबत अस्पताल के डॉ. अमित चौधरी का कहना है कि अस्पताल में मरीज विनोद को भर्ती कर उसका इलाज किया जा रहा था। जांच कराई गई तो रिपोर्ट में मरीज की स्थिति नाजुक थी। इसके बाद मरीज को रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह का कहना है कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो घटनाक्रम की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें