फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: घर के सामने पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पोल में करंट उतरने का मृतक के भाई ने लगाया आरोप
विज्ञापन

भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम बिशुनपुर खुर्द में सोमवार की दोपहर घर के बाहर लगे पोल में उतरे की करंट के चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं मृतक के भाई ने पोल में करंट उतरने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम बिशुनपुर खुर्द निवासी अय्यूब (45) सोमवार दोपहर करीब 12 बजे घर के सामने लगे बिजली के पोल के पास गए थे। इसी दौरान उन्हें अचानक करंट लग गया, जिससे वह अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक अय्यूब तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह लगभग विगत 15 वर्षों से सऊदी अरब में रहकर घर की आजीविका में पूरा सहयोग करता था। घर की ज्यादातर जिम्मेदारी उसी पर थी। पिता की मृत्यु लगभग 5 वर्ष पहले हो गई थी। मृतक की तीन लड़कियां व एक लड़का है। सबकी देखभाल एवं परवरिश मृतक अय्यूब ही करता था। अभी वह 15 दिन पहले सऊदी अरब से घर आया था। घटना के बाद से पत्नी राबिया का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

वहीं मृतक के भाई आरिफ अली शाह ने भिटौली थाने में प्रार्थना पत्र देकर मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एसओ सत्येन्द्र कुमार राय ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें