फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: प्रेमिका के लिए पत्नी व बेटी को मारपीट कर घर से निकाला, प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़िता की मां प्रभावती ने थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई
विज्ञापन

नेपाली मूल की युवती को भगा लाया है आरोपी, घर में रखने का पत्नी ने किया था विरोध
पनियरा। प्रेमिका के लिए एक पति ने पत्नी व बेटी को मारपीट कर घर निकाल दिया। मामले में ग्राम पंचायत इलाहाबाद निवासी पीड़िता की मां प्रभावती ने पनियरा थाने में तहरीर देकर बेटी के पति, ससुर, देवर और ननद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराया है।

तहरीर के अनुसार, महिला की पुत्री राधिका की शादी तीन साल पूर्व गोरखपुर जनपद के थाना कैम्पियरगंज के ग्राम वनभागलपुर निवासी ओमप्रकाश भारती के साथ हुई थी। शादी में चार लाख रुपये नकद व अन्य जरूरी सामान दिया गया था। राधिका ससुराल में अपनी जिम्मेदारी भी निभा रही थी। उसका पति ओमप्रकाश नेपाल में ठेकेदारी करता है। ओमप्रकाश ने एक नेपाली युवती को भगाकर घर में लाकर रखा है। नेपाली युवती को घर में रखने का राधिका ने विरोध किया तो उसके पति, ससुर, देवर व ननद ने 25 नवंबर की शाम सात बजे मारपीट कर उसे व उसकी दो साल की बेटी को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में कई बार कैम्पियरगंज थाने में तहरीर दिया गया लेकिन बेटी के ससुराल पक्ष के लोगों के दबाव में आकर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही थी। हर बार सुलह करा कर मामले को खत्म कर देती थी। इसलिए राधिका की मां ने पनियरा थाने में नामजद तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले में पति ओमप्रकाश, ससुर मलंगा, देवर व ननद (पता अज्ञात) के खिलाफ जानबूझ कर मार-पीट करने सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें