फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़तीं तो नहीं हारतीं ममता

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। पश्चिम बंगाल सहित पांच प्रदेशों के चुनाव परिणाम सामने आने पर फरेंदा के कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस के साथ गठबंधन में चुनाव लड़तीं तो उन्हें हार का सामना नहीं करना पड़ता।
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि 2021 के चुनाव में ममता की सत्ता बचाने के लिए ही कांग्रेस प्रतीकात्मक चुनाव लड़ी थी लेकिन इस बार कांग्रेस भले एक भी सीट नहीं जीत पाई लेकिन ममता बनर्जी कमजोर जरूर हुईं। कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी की राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस से हुई थी। 1997 में उन्होंने कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस का गठन किया। ममता बनर्जी की यह पार्टी बंगाल से कम्युनिस्ट शासन को समाप्त करने में कामयाब जरूर हुई लेकिन उसके बाद के उनके राजनीतिक पृष्ठभूमि को देखें तो उनकी पार्टी बीजेपी की भी टीम बनकर रह गई। विधायक चौधरी ने केरल में कांग्रेस की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि हम असम और तमिलनाडु में हारे हैं, इसकी कल्पना नहीं थी। उन्होंने कहा कि पड्डुचेरी में हमने भाजपा को कड़ी टक्कर जरूर दी लेकिन हमें इस छोटे प्रदेश में जीतना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें