फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘समूह की महिलाओं को बनाएं आत्मनिर्भर’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘समूह की महिलाओं को बनाएं आत्मनिर्भर’
विज्ञापन

महराजगंज। ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली व समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्ययोजना बनाते हुए कार्य करना होगा। महिलाओं को कृषक उत्पादन संगठन से जोड़ते हुए वर्मी कंपोस्ट व डेयरी से जोड़ने की पहल की जाए।
विज्ञापन

ये बातें सीडीओ गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार शाम को विकास भवन सभागार में समूह की महिलाओं को बैठक में कही। उन्होंने कहा कि समूह से जुड़कर महिलाएं अपनी मेहनत से न सिर्फ अच्छी आय अर्जित कर सकती हैं, बल्कि दूसरों को भी समूह से जुड़कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित कर सकती हैं। सामुदायिक शौचालयों व उचित दर के दुकानों के संचालन में वे अहम भूमिका निभा रही हैं। उपायुक्त स्वत: रोजगार साईं तेजा सीलम ने कहा कि समूह की महिलाओं के विकास के लिए विभाग गंभीर है। समूह की महिलाएं ऐसे स्वरोजगार से जुड़ने का कार्य करें, जिससे उनका व उनके परिवार का विकास हो सके। आजीविका के माध्यम को मजबूत बनाने का कार्य करें। इस दौरान बड़ी संख्या में समूह से जुड़ी संचालक व महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें