फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: मुख्य पाइपलाइन टूटी, भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार

Tue, 26 May 2026 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। शहर के निचलौल मार्ग के चौड़ीकरण के दौरान सोमवार सुबह 8 बजे आबकारी गेट के सामने खोदाई के दौरान मुख्य पानी की पाइपलाइन टूट गई।
विज्ञापन

पाइप टूटने से शहर के आजाद नगर, बिस्मिल नगर, एपीजे अब्दुल कलाम नगर, सिविल लाइंस, सक्सेना नगर समेत कई वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित रही। भीषण गर्मी में करीब 20 हजार लोगों को दिनभर पानी की समस्या से जूझना पड़ा। सूचना मिलते ही पालिका प्रशासन हरकत में आया और पाइप की मरम्मत कराई गई। रात करीब आठ बजे पानी की आपूर्ति बहाल हुई।
बताया जा रहा है कि, सड़क चौड़ीकरण के लिए खोदाई के दौरान सुबह 8 बजे जेसीबी मशीन की चपेट में आने से पानी की सप्लाई का मेन पाइप टूट गया। इसके बाद नगर पालिका ने प्रभावित क्षेत्र की जलापूर्ति बंद कर दी, ताकि मरम्मत किया जा सके।
विज्ञापन

नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत में जुट गई। कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त हिस्से को काटकर नई पाइप लगा दी। देर शाम आपूर्ति बहाल होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि पाइपलाइन टूटने के कारण कई वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित रही। पाइपलाइन की मरम्मत कराकर सोमवार देर शाम आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें