फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: पछुआ की दस्तक से लुढ़का पारा, किसानों में दिखा उत्साह

Thu, 17 Jul 2025 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। सावन शुरू होने के छठे दिन बुधवार को तड़के ही पछुआ ने जिले में दस्तक दी। दिन भर चली 23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवा से किसानों की खोई मुस्कान लौट आई।
विज्ञापन

पूरे दिन बारिश तो नहीं हुई, लेकिन गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 33 तो न्यूनतम घटकर 27 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सावन के शुरुआती दिनों की तपिश के बाद सोमवार शाम जिले पर मानसून की मेहरबानी दिख रही है। सोमवार देर रात तक थोड़ी-थोड़ी देर की बारिश से सुकून लौटा।
मंगलवार को दिन में बारिश तो नहीं हुई लेकिन बादलों की आवाजाही से मौसम कुछ नर्म हुआ। देर रात बूंदाबांदी भी हुई। बुधवार का मौसम पिछले दिनों से बिल्कुल विपरीत रहा। सुबह लगभग पांच बजे से पछुआ चलना शुरू हुई। इसकी रफ्तार बढ़कर 23 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इससे न सिर्फ मौसम की नर्मी को बनाए रखा, बल्कि किसानों में उत्साह भरने का काम किया। सावन के महीने में पछुआ भारी बारिश का संकेत मानी जाती है। पछुआ हवा चलने से उम्मीद है कि भारी वर्षा का दौर जनपद में शीघ्र प्रभावी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें