फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: खाद की कालाबाजारी पर नकेल कसने के लिए विशेष अभियान

Thu, 17 Jul 2025 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल सीमा से सटे नौतनवा और निचलौल तहसील क्षेत्रों में बरती जाएगी विशेष सख्ती
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में खाद की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर रोक लगाने के लिए जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने सख्त कदम उठाया है। इसके लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है, जिसमें जिले की चारों तहसीलों सदर, फरेंदा, निचलौल और नौतनवा के उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, खंड विकास अधिकारी और थानाध्यक्ष शामिल हैं। यह विशेष अभियान 31 जुलाई तक चलाया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित अधिकारी प्रतिदिन अपने क्षेत्रों में कृषि दुकानों का निरीक्षण करेंगे और यूरिया खाद के स्टॉक, बिक्री दर और वितरण की स्थिति की जांच करेंगे। यदि कहीं अनियमितता या लापरवाही पाई गई तो तत्काल कार्रवाई की जाएगी। खास तौर पर नेपाल सीमा से सटे नौतनवा और निचलौल तहसील क्षेत्रों में विशेष सख्ती बरती जाएगी, क्योंकि इन क्षेत्रों में यूरिया की तस्करी की आशंका अधिक रहती है। निचलौल तहसील के लिए जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जबकि नौतनवा तहसील के लिए उप कृषि निदेशक संजीव कुमार को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रतिदिन दुकानों की जांच करें और इसकी विस्तृत रिपोर्ट रोजाना प्रस्तुत करें। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि इस अभियान का उद्देश्य किसानों को उचित मूल्य पर खाद उपलब्ध कराना और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाना है। इस अभियान के तहत अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि खाद का वितरण पारदर्शी तरीके से हो और किसी भी दुकानदार की ओर से स्टॉक छिपाने या अधिक कीमत वसूलने की शिकायत न मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में यूरिया खाद की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग पर लगाम लगाने के लिए जिलाधिकारी ने चारों तहसील क्षेत्रों में विशेष टीम बनाई गई है जो अपने क्षेत्रों में प्रतिदिन कृषि की दुकानों का निरीक्षण करेंगे। लापरवाही मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें