फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: 68 घंटे बाद बहाल हुई बिजली

Thu, 17 Jul 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
अड्डा बाजार। हाइडिल क्षेत्र के गांव चौतरवा और रेहरवा की बिजली आपूर्ति 68 घंटे बाद बुधवार को शाम 7:00 बजे बहाल हुई। रविवार की आधी रात को बारिश के दौरान तेज हवा से डाली गिरने से दो पोल टूट गए थे। लाइनमैन राजेश सिंह के अनुसार हाईटेंशन तार के ऊपर पेड़ की वजनी डाली टूट कर गिर जाने से दो पोल टूट कर जमींदोज हो गए। तभी से चौतरवां आंशिक और रेहरवा की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी। बुधवार को नया पोल लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई। चड़लहा ग्राम प्रधान संजय सिंह ने बताया कि लापरवाही का नतीजा था कि तीन दिन से बिजली के अभाव में गांव के उपभोक्ताओं को दुश्वारियां झेलनी पड़ी। अवर अभियंता शशिकांत वर्मा ने कहा कि वहां बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें