घुघली। कस्बे में बगैर लाइसेंस संचालित निजी अस्पताल की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी की। जरूरी प्रपत्र नहीं मिलने पर अस्पताल को सील कर दिया गया। विभाग की कार्रवाई से कस्बे में हड़कंप मच गया है।
कस्बे में नौरंगिया रोड पर स्थित एक हॉस्पिटल की जांच के लिए बुधवार को डिप्टी सीएमओ डॉ. राजेश द्विवेदी पहुंचे। उन्होंने मौके पर मिले कर्मियों से जरूर प्रपत्र दिखाने को कहा, लेकिन वे प्रपत्र नहीं दिखा सके। इस वजह से अस्पताल को सील कर दिया गया। बताया कि कई साल से यह अस्पताल बगैर लाइसेंस के संचालित हो रहा था। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से किसी से शिकायत की। इसके बाद कार्रवाई की गई।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि अस्पताल में छापेमारी के समय एक प्रसूता भर्ती मिली। अस्पताल में कोई प्रशिक्षित स्टाफ नहीं मिले और न ही कोई डाॅक्टर ही मिले। अस्पताल में न तो आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं थीं और न ही सुरक्षा मानक पूरे होते दिखे।