फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharajganj News: जनभागीदारी के साथ आयोजित करें हर घर तिरंगा अभियान

Tue, 05 Aug 2025 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर जिलास्तरीय समिति की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में हुई। 15 अगस्त तक तीन चरणों में हर घर तिरंगा अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी को विद्यालयों में व्यापक स्तर पर सेल्फी अभियान चलाने को कहा। साथ ही सभी तहसीलों, ब्लॉकों और नगर निकायों में भी सेल्फी अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया।
डीएम ने कहा कि स्वयंं सहायता समूहों के माध्यम से लक्ष्य के अनुरूप तिरंगा निर्माण को सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने 11 अगस्त को व्यापक स्तर पर तिरंगा मेला और राष्ट्र भक्ति पर आधारित संगीत कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इसमें छात्र-छात्राओं और स्थानीय कलाकारों की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा। मेले में विभिन्न विभागों के तिरंगा थीम पर आधारित स्टॉल लगाने और खादी व ग्रामोद्योग विभाग और स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अधिक से अधिक तिरंगा बिक्री भी करने के लिए निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि नौ अगस्त से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले वृहद कार्यक्रमों की रूपरेखा संबंधित अधिकारी समय से तैयार कर लें। आठ अगस्त तक चलने वाले पहले चरण में विभिन्न विद्यालयों में तिरंगा आधारित कार्यक्रमों का आयोजन कराएं। उन्होंने द्वितीय चरण में वृहद आयोजनों जैसे काकोरी शताब्दी समापन वर्ष व विभाजन विभीषिका दिवस को व्यापक जनसहभागिता के साथ आयोजित करने के निर्देश दिए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ला, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार, डीडीओ बीएन कन्नौजिया, पीडी राम दरश चौधरी, डीपीआरओ श्रेया मिश्रा, डीआईओ प्रभाकर मणि त्रिपाठी, जिला प्रोबेशन अधिकारी कन्हैया यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें